Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

फिलीपीन में तूफान के कारण कम से कम 241 लोगों की मौत, आपातकाल घोषित

फिलीपीन के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने तूफान ‘कालमेगी’ के कारण देश के मध्य प्रांतों में कम से कम 241 लोगों की मौत होने तथा कई के लापता होने के बाद गुरुवार को आपातकाल की घोषणा की। यह इस साल देश में आई भीषण प्राकृतिक आपदा है। तूफान कालमेगी के कारण ज्यादातर लोगों की मौत अचानक आई बाढ़ में डूबने से हुई, जबकि 127 लोग लापता हैं। इनमें से अधिकतर मध्य प्रांत सेबू के निवासी हैं। यह प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यह उष्णकटिबंधीय चक्रवात बुधवार को द्वीपसमूह से गुजरने के बाद दक्षिण चीन सागर की ओर बढ़ गया।

तूफान के प्रकोप से लगभग 20 लाख लोग प्रभावित हुए, जबकि 5.6 लाख से अधिक ग्रामीण विस्थापित हो गए, इनमें से लगभग 4.5 लाख लोगों को आपातकालीन आश्रयों में शरण लेनी पड़ी। राष्ट्रपति मार्कोस ने यह आपातकालीन घोषणा आपदा प्रतिक्रिया अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान की, जिसमें तूफान के बाद की स्थिति का आकलन किया गया। इस घोषणा से सरकार को आपात राहत कोष को तेजी से जारी करने, खाद्यान्न की जमाखोरी और मुनाफाखोरी पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।