सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कानपुर साइबर सेल की टीम ने डिजिटल ट्रैकिंग और पुख्ता इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश के रीवा के रहने वाले आरोपी नागेश्वर सिंह बघेल को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में केस दर्ज किया गया था। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मामले से जुड़े एक अन्य आरोपी का सोशल मीडिया अकाउंट अमेरिका से ऑपरेट किया जा रहा था।