Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में वापसी की संभावना से इनकार किया, कहा- अब बस हो गया

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली से रविवार को दोबारा पारंपरिक सफेद जर्सी पहनने के बारे में पूछा गया। उन्होंने मजाक में कहा कि वे अपने नए लॉन्च किए गए जूते का मुनाफा बढ़ाने के लिए टेस्ट क्रिकेट में लौटने के बजाय उसे कम कीमत पर बेचना पसंद करेंगे।

कोहली अब सिर्फ एक फॉर्मेट में खेलते हैं उन्होंने पिछले साल 9230 रन बनाकर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने अपने लॉन्च किए जूते की कीमत अपने टेस्ट रनों के बराबर रखी है। वन8 के ग्लोबल प्रीमियर में, उनसे मजाक में पूछा गया कि क्या वे लाल रंग के जूते का मुनाफा बढ़ाने के लिए टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे? ये जूता टेस्ट क्रिकेट में उनके योगदान और कमिटमेंट से प्रेरित है।

कोहली ने कभी हार न मानने वाले रवैये के बारे में भी बात की, जिसके लिए वे मशहूर रहे हैं। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में 2022 टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी मैच जिताऊ पारी का उदाहरण दिया।

उम्मीद है कि सुपरस्टार विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की एकदिवसीय श्रृंखला में भारत की नीली जर्सी पहनकर वापसी करेंगे। उन्हें हाल में टीम में शामिल किया गया है। उनका खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा।