Breaking News

कोलकाता से एक गिरफ्तार, पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों के लिए जासूसी करने का आरोप     |   विदेश से लौटते ही कल पीएम मोदी कैबिनेट मंत्रियों के साथ मीटिंग करेंगे     |   रोम: पीएम मोदी को खाद्य एवं कृषि संगठन का सर्वोच्च सम्मान मिला     |   भोपाल: ट्विशा का दूसरा पोस्टमार्टम नहीं होगा, परिवार की याचिका कोर्ट से खारिज     |   केरलम में दूध के दाम चार रुपये बढ़े, एक जून से होंगे लागू     |  

गाजा में इजरायल की एयरस्ट्राइक में 15 लोगों की मौत

इजरायल ने हमास के खिलाफ एक बार फिर अपना सैन्य अभियान शुरू कर दिया है। गाजा के साथ सीजफायर के बीच इजरायल ने हमास पर बड़ा एक्शन लिया है। इजरायल ने गाजा में हमास के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक किया है। इस हमले में 15 लोगों की मौत की खबर आ रही है। वहीं, बड़ी संख्या लोग घायल भी हो गए हैं।

गाजा में एक बार फिर तनाव बढता नजर आ रहा है। मंगलवार को गाजा पट्टी में फिर धमाका हुआ। यह एयरस्ट्राइक इजरायल की तरफ से किया गया है। हमले में 15 लोगों की मारे जाने की भी खबर आ रही है। वहीं, बड़ी खंख्या में लोग घायल भी हुए हैं। यह हमले ऐसे समय में हुआ है जब जनवरी से दोनों देशों के बीच सीजफीयर जारी है।

इजरायल ने हमास के ठिकानों पर किया एयरस्ट्राइक

इजरायल हमास के खिलाफ फिर एक्शन मोड में आ गया है। गाजा में हमास के ठिकानों पर इजरायल ने कई हवाई हमले किए हैं। इजरायली डिफेंस फोर्स ने X पर इसकी पुष्टि भी की है। IDF ने लिखा है, राजनीतिक समीकरण के अनुसार, IDF और ISA वर्तमान में गाजा पट्टी में हमास आतंकवादी संगठन से संबंधित आतंकी ठिकानों पर व्यापक हमले कर रहे हैं। वहीं, इजराइली पीएम कार्यालय ने भी कहा है कि हमास के खिलाफ ऑपरेशन फिर शुरू होगा।

इजरायली रक्षा मंत्री ने दी हमास को चेतावनी

इजरायल के इस एयरस्ट्राइक में गाजा में कई घर तबाह हो गए हैं। कई लोग घरों के मलबे के नीचे फंसे हुए हैं। बता दें कि इजरायल और हमास के बीच 19 जनवरी से चल रहा सीजफायर के बीच यह हमले हुए हैं। इजरायल के रक्षा मंत्री ने इस हमले को लेकर कहा कि अगर हमास इजरायली के 59 बंधकों को रिहा नहीं करेगा तो उसके नरक के दरवाजे खुल जाएंगे। हमास पर ऐसी ताकत से हमला किया जाएगा, जैसा उसने पहले कभी नहीं देखा होगा। इस हमले के बाद एक बार फिर दो देशों के बीच सीजफायर टूटने का खतरा बढ़ गया है।