Breaking News

ईरान ने US और इजरायल पर शाहेद-136 ड्रोन की डिजाइन की कॉपी का आरोप लगाया     |   हाईकोर्ट के समन और जज बदलने की अपील लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे केजरीवाल और सिसोदिया     |   राष्ट्रपति ट्रंप ने खार्ग द्वीप पर बड़े हमले की चेतावनी दी, सहयोगी देशों पर ऑयल चोक पॉइंट को सुरक्षित करने का दबाव डाला     |   'हम लोग तेजस्वी यादव के साथ', बोले AIMIM विधायक मुर्शीद आलम     |   सभी राज्यों में 4 मई को मतगणना होगी: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार     |  

वीक इंटरनेट हो जाएगा सुपरफास्ट! बस कर दें ये छोटी सी सेटिंग

अक्सर स्मार्टफोन इस्तेमाल करते समय इंटरनेट धीमी गति से चलने लगता है. इसका मुख्य कारण कमजोर नेटवर्क कनेक्शन होता है. खराब नेटवर्क की वजह से वेब पेज खुलने में देरी होती है, वीडियो बफर होते हैं और डाउनलोडिंग की गति भी प्रभावित होती है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो चिंता न करें. आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे जिनकी मदद से आप अपने स्मार्टफोन में इंटरनेट की गति को बढ़ा सकते हैं.

अक्सर सिम कार्ड को स्लॉट में डालते समय कई बार सिम कार्ड अपनी जगह से थोड़ा हिल जाता है. इसकी वजह से फोन सिम कार्ड को ठीक से नहीं पढ़ पाता और इंटरनेट कनेक्शन धीमा हो जाता है. अगर आप एक अच्छा इंटरनेट कनेक्शन चाहते हैं तो सिम कार्ड को स्लॉट में पूरी तरह से फिट करे और सुनिश्चित करें कि वह अपनी जगह से न हिल रहा हो.

कई लोग सिम कार्ड को किसी भी स्लॉट में लगा देते हैं, लेकिन यह गलत है. अगर आप चाहते हैं कि आपका स्मार्टफोन तेज इंटरनेट स्पीड और बेहतर कॉलिंग क्वालिटी दे तो आपको हमेशा सिम कार्ड को सिम स्लॉट 1 में ही लगाना चाहिए. सिम स्लॉट 1 को प्राथमिक स्लॉट माना जाता है और यह आमतौर पर बेहतर नेटवर्क सिग्नल प्रदान करता है.

अगर आपने अभी तक सिम स्लॉट के बारे में नहीं सोचा था, तो आज ही इसे बदलने की कोशिश करें. सिम स्लॉट 1 में सिम लगाने से आपका इंटरनेट कनेक्शन काफी बेहतर हो जाएगा. आपको कुछ ही देर में इसका फायदा मिलना शुरू हो जाएगा.