Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

ठप हुई IRCTC की वेबसाइट, अगले एक घंटे के लिए टिकटों की बुकिंग बंद

IRCTC की वेबसाइट अगले एक घंटे के लिए ठप हो गई है. इसके चलते रेल टिकटों की बुकिंग नहीं हो पा रही है. इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है. सबसे बड़ी बात तो यह है कि तत्काल टिकट बुकिंग के समय ही IRCTC की साइट ठप पड़ गई. IRCTC ने बयान जारी कर कहा साइट पर मेंटेनेंस का काम चल रहा है इसलिए अगले 1 घंटे तक कोई बुकिंग नहीं होगी.

IRCTC की सर्विस डाउन होने के बाद तत्काल टिकट कटाने वालों को खासा परेशानी हो रही है. लोग सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. IRCTC को टैग कर लोग कई तरह के सवाल पूछ रहे हैं.

कहा जा रहा है कि आमतौर पर IRCTC की वेबसाइट मेंटेनेंस का काम 11 बजे के बाद होता है कि लेकिन जल्दी हो गया. लोग साइबर अटैक की बात कर रहे हैं. क्योंकि 10 बजे से एसी तत्काल के लिए टिकट बुकिंग होती है जबकि 11 बजे से नॉन एसी की बुकिंग होती है. IRCTC की सर्विस डाउन होने से दोनों की बुकिंग नहीं हो पा रही है. यात्री परेशान हैं. एक्स पर अपनी तकलीफ जाहिर कर रहे हैं.