Breaking News

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |   पूर्व वेनेजुएला फर्स्ट लेडी ने मांगी जेल से रिहाई, दिल की बीमारी का दिया हवाला     |   तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके     |   दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच     |   BRICS समिट से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी     |  

जयपुर में बेकाबू थार की टक्कर से एक युवक की मौत, एक घायल

Rajasthan: जयपुर के जयंती बाजार में शनिवार को एक बेकाबू थार के टक्कर मारने से युवक की मौत हो गई। इस हादसे में एक लड़की भी घायल हो गई। फैजान नाम के इस घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बाद में उसने दम तोड़ दिया।

इस मामले में एसएचओ हवा सिंह ने बताया, "आज रात करीब 12:30 बजे जयंती मार्केट में एक थार चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था और उसने फैजान को टक्कर मार दी। यह घटना तब घटी जब चालक ने गलती से ब्रेक की जगह एक्सीलरेटर दबा दिया। शराब पीकर गाड़ी चलाने का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।"