Breaking News

चक्रवात मुरासु के कारण आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़     |   यूपी में आज बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा     |   जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता     |   'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी BJP, यूपी के 6 क्षेत्रों में पदयात्रा     |   ट्रंप प्रशासन को SC से झटका, कैलिफोर्निया के 20 हजार बैलेट गिनने पर रोक की मांग खारिज     |  

किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए किसानों को आत्मनिर्भर बना रही है योगी सरकार, इतने किसान ले चुके लाभ

Lucknow: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार किसान क्रेडिट कार्ड के ज़रिए किसानों को आत्मनिर्भर बना रही है। राज्य सरकार का लक्ष्य अधिकतम किसानों को जोड़ने का है। वित्त वर्ष 2024-25 में 71.25 लाख किसानों को ये सुविधा दी गई, जबकि 2025-26 में 83.87 लाख किसानों तक पहुंचने का लक्ष्य है। उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 1.55 करोड़ किसान इसका लाभ ले चुके हैं।

बाराबंकी के रहने वाले किसान प्रमोद कुमार सब्ज़ी की खेती करते हैं। किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा मिलने से अब खेती करना उनके लिए फायदेमंद सौदा साबित हो रहा है। बाराबंकी के किसान अमित कुमार को पहले खाद, बीज और जरूरी सामान खरीदने में मुश्किल होती थी। लेकिन किसान क्रेडिट कार्ड मिलने के बाद न केवल उनकी खेती समय पर पूरी होने लगी, बल्कि बेहतर खाद, कीटनाशक और बीज इस्तेमाल करने से उपज भी बढ़ी है।

किसान क्रेडिट कार्ड पहल के तहत किसानों को असली क्रेडिट कार्ड नहीं मिलता, बल्कि बैंक में फॉर्म भरने पर एक लाइन ऑफ क्रेडिट जारी होती है, जिससे वे खेती से जुड़ी ज़रूरी चीजें खरीद सकते हैं। इससे लाखों किसानों को सीधा लाभ होगा और कृषि क्षेत्र में आर्थिक मजबूती आएगी।