Breaking News

ग्रेटर नोएडा में खुलेगा दिल्ली-NCR का पहला लुलु हाइपरमार्केट, आज दोपहर होगा उद्घाटन     |   दिल्ली के JLN स्टेडियम में आज होगा वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल इवेंट     |   मेक्सिको के प्रशांत तट पर तूफान ट्रूडी का खतरा, कई इलाकों में हरीकेन वॉर्निंग जारी     |   अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर मायावती का जवाब- किसी भी कीमत पर पार्टी में नहीं लेंगे     |   ग्वालियर: ट्रक हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक     |  

योगी आदित्यनाथ बस्ती में हरीश द्विवेदी के गांव पहुंचे, दिवंगत मां को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को बस्ती जिले के तेलियाजोत गांव पहुंचे। यहां उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की दिवंगत मां यशोदा देवी को श्रद्धांजलि दी। यशोदा देवी का कुछ दिन पहले निधन हो गया था। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं।

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सुबह करीब 11:15 बजे नगर थाना क्षेत्र के कुड़ी गांव में बने हेलीपैड पर उतरा। इसके बाद वह सड़क मार्ग से तेलियाजोत गांव पहुंचे। यहां हरीश द्विवेदी के आवास पर उन्होंने यशोदा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

सीएम योगी ने हरीश द्विवेदी और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और दुख की इस घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि परिवार के लिए यह बेहद कठिन समय है। किसी भी संतान के लिए मां को खोना सबसे दुखद क्षणों में से एक होता है। मुख्यमंत्री ने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि वह शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

बीजेपी नेताओं ने भी दी श्रद्धांजलि

इस दौरान बीजेपी गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष विनोद राय, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र और हर्रैया विधायक अजय सिंह सहित अन्य नेताओं ने भी दिवंगत यशोदा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। नेताओं ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।