Breaking News

बॉम्बे HC ने महाराष्ट्र SIR प्रक्रिया में नाम हटाने पर रोक लगाने से इनकार किया     |   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल विशाखापत्तनम में पहले फ्लीट सपोर्ट शिप को लॉन्च करेंगे     |   पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह से मिले राहुल गांधी     |   आकाश आनंद की BSP में वापसी, मायावती ने फिर बनाया राष्ट्रीय संयोजक     |   आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा का बिहार के डीजीपी पद पर कार्यकाल बढ़ा     |  

उत्तर भारत में सर्दी की दस्तक, शीतलहर और पाला पड़ने से बढ़ी ठंड

Rajasthan: उत्तर भारत में धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है। सर्द हवाएं चल रही हैं। सुबह का मौसम भी काफी ठंडा है। लोग ऊनी कपड़ों में गर्मा-गर्म चाय का आनंद ले रहे हैं। राजस्थान के झुंझुनू और आसपास के इलाकों में लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। जबकि स्कूल जाने वाले बच्चे, दिहाड़ी मजदूर और नौकरी पेशा वाले लोगों को ठंड की वजह से परेशानी हो रही है।

वहीं, राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित माउंट आबू में सैलानी ठंड का आनंद ले रहे हैं। माउंट आबू पर्यटकों की सबसे पसंदीदा जगह है। सर्दियों के मौसम में पर्यटक यहां काफी संख्या में घूमने आते हैं। इस बीच, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। बेघर लोगों को ठंड से बचाने के लिए रैन बसेरों को बेहतर बनाया जा रहा है। साथ ही दूसरे उपाय भी किए जा रहे हैं।

मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी घना कोहरा छाया हुआ है। गुरुवार सुबह शहर के घाट पर सैलानी खूबसूरत नजारों को देख आनंद से भर गए। वहीं, ग्वारीघाट में साइबेरियन पक्षी भी आ गए हैं, जिससे मौसम की रौनक और ज्यादा बढ़ गई है।