Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

बिहार के लिए क्यों जरूरी हैं नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने रविवार को 9वीं बार 13 करोड़ से ज्यादा की आबादी वाले राज्य बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. इस तरह पिछले कई दिनों से चल रहे बिहार के द ग्रेट पॉलिटिकल ड्रामे का अंत हो गया. इस तरह एक बार फिर साबित हो गया कि नीतीश कुमार बिहार की राजनीति के वो स्टार हैं जो हर गठबंधन के लिए जरूरी हैं. बिहार में गठबंधन कोई भी हो, सरकार किसी भी पार्टी की बने, बहुमत भले ही किसी भी पार्टी का ज्यादा हो लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही बनते हैं.

बिहार की सत्ता के सिंहासन पर ताजपोशी नीतीश कुमार की ही होती है. नीतीश कुमार 9वीं बार मुख्यमंत्री बने तो ये संयोग ही है 28 जनवरी यानी रविवार के दिन नीतीश कुमार को मिलाकर 9 मंत्रियों ने शपथ ली, लेकिन बिहार में पिछले कई दिनों से चल रहे इस पॉलिटिकल ड्रामा से जो सबसे ज्यादा आहत हैं वो हैं लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव. तेजस्वी यादव ने कह दिया है कि खेल तो अभी शुरू हुआ है.