Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

यहां क्यों एक-दूसरे पर जले हुए ताड़ के पत्ते फेंक रहे लोग

कर्नाटक के मैंगलोर के कतील श्री दुर्गापरमेश्वरी मंदिर में तूतेधारा’ या ‘अग्नि केली’ उत्सव की वीडियो वायरल हो रही है. वीडियो में श्रद्धालु आग से खेलते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल ‘अग्नि केली’ कर्नाटक के मैंगलोर की एक बहुत पुरानी परंपरा है जिसके तहत श्रद्धालु एक-दूसरे पर जले हुए ताड़ के पत्ते फेंकते हैं.

कर्नाटक के दुर्गापुरमेश्वरी मंदिर में अग्नि जलाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है. ‘अग्नि केली’ या ‘थूथेधारा’ एक सदियों पुरानी परंपरा है, जिसमें मैंगलोर से करीब 30 किमी की दूरी पर स्थित दुर्गापरमेश्वरी मंदिर में भक्त 8 दिनों तक आग से खेलते हैं. मंदिर परिसर में श्री दुर्गा गोदी स्थित है.