पश्चिम बंगाल में कोलकाता के उल्टाडांगा इलाके में रविवार सुबह एक बस्ती आग लग गई। आग सुबह सात बजकर 22 मिनट पर लगी। दमकल कर्मियों ने बताया कि छह गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया था। कड़ी मशक्कत के बाद करीब सुबह नौ बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।
उन्होंने बताया कि घटना में किसी के घायल होने की कोई जानकारी नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि आग में छह झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं। फिलहाल आग लगने की वजह की जांच की जा रही है।