Breaking News

ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बॉम्बार्डियर के विमान बेचने पर लगेगी रोक     |   दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे पीएम, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन     |   ईरान में पेट्रोल हुआ महंगा, ज्यादा खपत करने वालों के लिए बढ़ाई गई कीमत     |   मियामी में ऐमेजॉन कार्गो विमान हादसे की जांच तेज, 5 लोगों की हुई थी मौत     |   यूपी सरकार की तैयारी, ग्रेटर नोएडा से गंगा एक्सप्रेसवे तक 30 मिनट में पहुंचेंगे     |  

हम दिल्ली को 350 क्यूसेक पानी दे रहे हैं, जो समझौते से ज्यादा है: कंवर पाल गुर्जर

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने शुक्रवार को कहा कि राज्य दिल्ली को 350 क्यूसेक पानी दे रहा है, जो समझौते में किए गए वादे से अधिक है। हरियाणा सरकार की ये प्रतिक्रिया तब आई जब दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर हरियाणा से ज्यादा पानी की मांग की।

कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि उनके सिंचाई मंत्री ने पहले ही बयान दे दिया है कि दिल्ली को उनके हिस्से से ज्यादा पानी दिया जा रहा है। दिल्ली में पानी की कमी के लिए जल मंत्री आतिशी ने हरियाणा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।