Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में 5 अक्टूबर को होंगे मतदान

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज है। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में 5 अक्टूबर को मतदान होना है और 8 अक्टूबर को नतीजे आने हैं। वही इस बार के विधानसभा चुनाव की बात करें तो इस बार सभी की नज़रें झज्जर के बादली सीट पर भी टिकी हुई है। इस सीट पर BJP ने जहां राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ को चुनाव मैदान में उतारा है वहीं कांग्रेस ने एक बार फिर से मौजूदा विधायक कुलदीप वत्स को टिकट दी है।

बादली वही सीट है जहां से पहलवान बजरंग पूनिया चुनाव लड़ना चाहते थे। लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने मौजूदा विधायक कुलदीप वत्स पर भरोसा जताया और उन्हें एक बार फिर से चुनाव मैदान में उतारा। कुलदीप वत्स की अगर बात करें तो वो लगातार चुनाव प्रचार में डटे हुए हैं कुलदीप वत्स का कहना है कि इस बार मुकाबला एक तरफा है अपनी जीत को लेकर कुलदीप वत्स पूरी तरह आश्वस्त हैं, साथ ही उनका कहना है कि इस बार प्रचंड बहुमत के साथ हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा होने वाले हैं।

कांग्रेस विधायक व उम्मीदवार कुलदीप वत्स ने 2019 विधानसभा चुनाव में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और उस दौरान के कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड को चुनाव में पटकनी दी थी। इस बार भी दोनों ही नेताओं के बीच चुनावी टक्कर देखने को मिलेगी। ये तीसरी बार होगा जब दोनों नेताओं के बीच मुकाबला होगा। देखना ये होगा कि इन दोनों में से कौन बाजी मार जाता है।