Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शिलांग में कौशल केंद्र की रखी नींव

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शिलांग में मेघालय स्किल एंड इनोवेशन हब की नींव रखी और आईआईएम शिलॉन्ग के साथ सीएम बिजनेस कैटलिस्ट: स्टूडेंट बी-प्लान चैलेंज भी लॉन्च किया।

उप राष्ट्रपति धनखड़, राज्यपाल सीएच विजयशंकर और मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा की मौजूदगी में यूएनडीपी और मेघालय सरकार के बीच एक समझौता भी हुआ।

समझौते के तहत 77.5 करोड़ की लागत से न्यू शिलांग में 6.54 एकड़ में मेघालय स्किल एंड इनोवेशन हब का निर्माण किया जाएगा। इस हब में युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। स्किल डेवलेपमेंट पर भी खासा जोर दिया जाएगा।