Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

Uttarakhand: देहरादून समेत कई जिलों में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है, जिसके चलते बीते दो दिनों से पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में मौसम सुहावना बना हुआ है. पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ में बीते मंगलवार को दिनभर बारिश रही. देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज भी इन जिलों में मौसम बदला ही नजर आएगा. देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन के साथ तेज बिजली चमकने की संभावना है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि राज्य के कई हिस्सों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं. बीते मंगलवार को राज्य के अधिकतर जगहों पर तेज बारिश देखने को मिली. 

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि बीते तीन दिनों से मौसम पहाड़ी जिलों के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों के लिए वरदान साबित हो रहा है. बीते दिनों पहले मैदानी इलाके तेज तापमान के चलते झुलस रहे थे. लेकिन दो दिन से मौसम बदलने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज़ की जा रही है. राज्य के पहाड़ी जिलों के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों में भी बारिश हो रही है. बीते मंगलवार को देहरादून और उसके आस-पास के इलाकों में सुबह से बारिश देखने को मिल रही है.