Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

उत्तराखंड: रुद्रपुर नर्स रेप और मर्डर केस की जांच में जुटी एसआईटी

उत्तराखंड के रुद्रपुर में प्राइवेट अस्पताल की नर्स से दुष्कर्म और हत्या मामले की जांच के लिए गुरुवार को एसाईटी पहुंची।
एसआईटी ने अस्पताल कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में फुटेला अस्पताल की नर्स के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले की जांच के लिए जिले के एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने 20 सदस्य वाली एसआईटी का गठन किया था।

इससे पहले एसआईटी ने घटनास्थल पर पहुंचकर एविडेंस जुटाए। टीम ने अब तक अस्पताल की नर्स, हेल्पर, वार्ड बॉय, दूसरे स्टाफ और मैनेजर समेत 12 कर्मचारियों से पूछताछ की है। उत्तराखंड के रुद्रपुर में प्राइवेट अस्पताल की नर्स के साथ बलात्कार किया गया और उसके चेहरे को पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी गई।

हत्या के बाद उसके शव को राज्य की सीमा के पास उत्तर प्रदेश के गांव में खाली पड़ी जगह पर फेंक दिया गया। उत्तराखंड में उधमसिंह नगर के पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी. सी. ने कहा कि 30 जुलाई को काम से घर लौटते समय लापता नर्स का शव आठ अगस्त को डिबडिबा गांव से बरामद किया गया था।