Breaking News

'हमें आपके स्वास्थ्य की चिंता है...' बबीता फोगाट की सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील     |   मेट्रो स्टेशन बंद होने से वकीलों की परेशानी सुप्रीम कोर्ट पहुंची, CJI बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे हस्तक्षेप     |   छात्रों के आंदोलन में शामिल होंगे अन्न हजारे     |   विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित     |   ‘युवाओं का हित मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता’, अमित शाह का एक्स पोस्ट     |  

CM धामी ने बीजेपी उम्मीदवार के समर्थन में देहरादून में रोड शो किया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने मंगलवार को लोकसभा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में देहरादून में रोड शो किया।

टिहरी राजघराने की माला राज्य लक्ष्मी शाह टिहरी गढ़वाल सीट से बीजेपी की उम्मीदवार हैं।

उत्तराखंड में लोकसभा की पांच सीटें हैं। 
राज्य में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा।

बीजेपी ने पिछले दो संसदीय चुनावों, 2014 और 2019 में उत्तराखंड की सभी पांच लोकसभा सीटें जीती थीं।

पार्टी ने राज्य की पांच लोकसभा सीटों में से तीन पर अपने मौजूदा सांसदों को मैदान में उतारा है।

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट नैनीताल-उधमसिंह नगर निर्वाचन क्षेत्र से, माला राज्य लक्ष्मी शाह टिहरी गढ़वाल से और अजय टम्टा राज्य की एकमात्र आरक्षित एससी सीट अल्मोडा से चुनाव लड़ेंगे।