Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

उत्तर प्रदेश: कानपुर में पुलिस से मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में 17 आपराधिक मामलों में शामिल दो बदमाश पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गए।
घटना चकेरी थाना इलाके की है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमारी टीमें बदमाशों की तलाश कर रही थीं और हमें उनकी जगह के बारे में जानकारी मिली। पुलिस और स्कूटी पर सवार दो आरोपितों के बीच मुठभेड़ हुई।"

पुलिस ने बताया कि आरोपित पिछले 15 दिन में तीन से चार डकैती को अंजाम दे चुके हैं। डीसीपी ईस्ट श्रवण कुमार ने कहा, "जब हमने रोका तो उन्होंने अधिकारियों पर गोलीबारी की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और गोलीबारी में वे दोनों घायल हो गए। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"

पुलिस ने मौके से स्कूटी और देशी पिस्तौल बरामद की है। उन्होंने कहा, "दोनों आरोपितों का पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड है। उनके खिलाफ 17 मामले दर्ज हैं। एक आरोपित अंबाला का रहने वाला है और एक उन्नाव का रहने वाला।"