Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

उत्तर प्रदेश: लखनऊ में बैंक लूट के दो आरोपित मुठभेड़ में मारे गए

 लखनऊ में इंडियन ओवरसीज बैंक की चिनहट शाखा में हुई लूट में कथित रूप से शामिल दो अपराधी लखनऊ और गाजीपुर पुलिस के साथ अलग-अलग मुठभेड़ में मारे गए। अधिकारियों ने मंगलवार को ये जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ में किसान पथ के पास पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में 26 साल का सोबिंद कुमार मारा गया, जबकि एक अलग मुठभेड़ में गाजीपुर पुलिस और स्वाट (स्पेशल वेपन्स एंड टैक्टिस) निगरानी टीम ने 28 साल के सनी दयाल को मार गिराया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात को लखनऊ के चिनहट थाने और अपराध शाखा की पुलिस जलसेतु चौकी के पास नियमित जांच कर रही थी तो उसने एक कार को रुकने का इशारा किया लेकिन कार सवारों ने पुलिस पर गोलियां चला दीं।
उन्होंने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया और दूसरा बदमाश भाग गया।

उन्होंने कहा कि घायल बदमाश को चिनहट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और बाद में लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।