Breaking News

उत्तर प्रदेश: हिंडन नदी में गिरा मिट्टी से भरा हुआ ट्रक, दो लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना में बुधवार को एक ट्रक हिंडन नदी में गिर गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सर्कल ऑफिसर गजेंद्र सिंह ने बताया कि लुधियाना से मिट्टी लेकर आ रहा ट्रक असंतुलित होकर नदी में गिर गया।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया। दो घायलों को बचा लिया गया और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि दोनों मृतकों के शव बरामद कर लिए गए हैं और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।