Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

उत्तर प्रदेश: वाराणसी में कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस भर्ती एग्जाम कराया गया

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा देने के लिए वाराणसी में शुक्रवार को 80 अलग-अलग केंद्रों पर 70 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स पहुंचे। जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा बिना किसी गड़बड़ी के हो इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

परीक्षा सभी केंद्रों पर दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया से 60 हजार से ज्यादा पद भरे जाएंगे, जो पेपर लीक की वजह से 17 और 18 फरवरी को होने वाली परीक्षा रद्द होने के बाद जरूरी हो गया था।

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम उम्मीदवारों को मुफ्त बस सेवा दी रही है। जिसमें कई जिलों में इलेक्ट्रिक बसों पर ट्रेवल करना कॉम्प्लिमेंटरी है।