Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

उत्तर प्रदेश: नोएडा में दो पीजी में आग लगी, कोई हताहत नहीं

उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 62 में सोमवार को दो पीजी में भीषण आग लग गई। हालांकि, वक्त रहते आग पर काबू पा लिया गया और कोई भी हताहत नहीं हुआ। नोएडा के सीएफओ प्रदीप कुमार ने कहा, "रेनबो और सोनू नाम के दो पीजी में आग लग गई। हमने तुरंत पांच फायर टेंडर मौके पर भेजे। आग ग्राउंड फ्लोर में बिजली के पैनल से फैल गई। होर्डिंग में भी आग लग गई। कुल चार मंजिल हैं और आग ग्राउंड फ्लोर पर लगी। इसलिए अंदर के लोग छत पर भाग गए।हमारी टीम ने आग पर काबू पा लिया और सभी लोगों को बाहर निकाल लिया। इस घटना में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है।"