Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

उत्तर प्रदेश: सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा घाट पर लगाई पवित्र डुबकी

 उत्तर प्रदेश में सोमवती अमावस्या के मौके पर सोमवार की सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया। वाराणसी और प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई, जिन्होंने अलग-अलग गंगा घाट पर पूजा की।

सरयू नदी के घाट पर पवित्र स्नान करने के लिए अयोध्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। सोमवती अमावस्या हिंदू कैलेंडर का खास दिन है। अमावस्या जब सोमवार के दिन पड़ती है तो उसकी अहमियत बढ जाती है। श्रद्धालुओं ने कहा कि इस दिन पूजा से शांति और समृद्धि आती है।