Breaking News

उत्तर प्रदेश: आगरा में गुरुवार सुबह साफ रहा मौसम

उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार को सुबह मोसम साफ रहा। दिसंबर के महीने में सुबह-सुबह साफ मौसम में ताज महल बेहद मनमोहक लग रहा है। आमतौर पर दिसंबर के महीने में बहुत ज्यादा कोहरा होता है.

जिसकी वजह से विजिबिलिटी कम हो जाती है और दूर से ताज महल का दीदार करना मुश्किल होता है। लेकिन इन दिनों बिल्कुल भी कोहरा नहीं है। सुबह के समय ताज महल बिल्कुल साफ दिखाई देता है।

ताज महल उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना नदी के दाहिने किनारे पर एक हाथीदांत-सफेद संगमरमर का मकबरा है। इसे देखने के लिए देश-विदेश के लाखों सैलानी हर साल आगरा आते हैं। एक आंकड़े के मुताबिक हर साल करीब पांच मिलियन सैलानी हर साल ताज के दीदार के लिए यहां आते हैं।