Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में महाकुंभ से पहले संगम पर स्वच्छता अभियान चलाया गया

उत्तर प्रदेश में महाकुंभ मेले से पहले प्रयागराज के संगम पर मंगलवार को अधिकारियों ने सफाई अभियान चलाया। 13 जनवरी से शुरू होने वाले इस मेले में 45 दिनों तक लाखों श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाएंगे।

महाकुंभ मेले में लगभग 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। ऐसे में घाटों की लंबाई बढ़ाई जा रही है और स्नान के लिए लकड़ी के प्लेटफॉर्म बनाए जा रहे हैं, ताकि सभी सुरक्षित रूप से स्नान कर सकें।