Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

उत्तर प्रदेश: अलीगढ़ में दो गुटों के बीच में झड़प, आठ लोग घायल

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में दो गुटों के बीच झगड़ा हुआ। इसमें आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पत्थरबाजी और फायरिंग भी हुई। ये घटना गुरुवार सुबह नौ बजे सासनी गेट थाना इलाके में हुई।

एएसपी मयंक पाठक ने कहा, "19 मार्च को क्रिकेट खेलते समय दो गुटों में झगड़ा हुआ था। उस समय लोगों ने मामला शांत कर दिया, लेकिन बीती रात फिर से झड़प हो गई और पत्थरबाजी और फायरिंग हुई।"

घायलों में पांच लोग एक गुट से और तीन लोग दूसरे गुट से हैं। उन्होंने कहा, "सभी घायलों की हालत ठीक है।पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।"