Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

अयोध्या के राम मंदिर को मिला FSSAI का BHOG प्रमाणपत्र, 114 में से 103 अंक हासिल

अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर को भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) की ओर से ‘ईट राइट प्लेस ऑफ वर्शिप-BHOG’ प्रमाणपत्र दिया गया है। मंदिर ने खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता के निर्धारित मानकों के मूल्यांकन में 114 में से 103 अंक हासिल किए हैं। इसके साथ ही मंदिर को ‘अतिविशिष्ट’ श्रेणी में जगह मिली है। अयोध्या के कुल छह पूजा स्थलों को यह प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है। प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम में FSSAI के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजित पुन्हानी अपनी टीम के साथ अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (UPFSDA) की विशेष सचिव और अपर आयुक्त रेखा चौहान भी मौजूद रहीं।

vbFvbFVf

प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता पर विशेष ध्यान

bbdgb

FSSAI के ‘ईट राइट’ अभियान के तहत मंदिरों और अन्य पूजा स्थलों पर तैयार और वितरित किए जाने वाले प्रसाद की गुणवत्ता, स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा की जांच की जाती है। निर्धारित मानकों पर खरा उतरने के बाद प्रमाणपत्र जारी किया जाता है। रेखा चौहान ने बताया कि श्री राम मंदिर में खाद्य पदार्थों को संभालने वाले कर्मचारियों को जरूरी प्रशिक्षण भी दिया गया। वहीं, FSSAI के सीईओ राजित पुन्हानी ने कहा कि प्रसाद केवल भोजन नहीं, बल्कि आस्था और गरिमा का प्रतीक है। श्रद्धालुओं तक सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण प्रसाद पहुंचाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

पांच चरणों में मिलता है BHOG प्रमाणपत्र

bvfvbfd

‘ईट राइट प्लेस ऑफ वर्शिप-BHOG’ प्रमाणपत्र के लिए पूजा स्थलों को पांच चरणों की प्रक्रिया से गुजरना होता है। इसमें FSSAI का वैध लाइसेंस या पंजीकरण, अधिकृत ऑडिटर से रसोई और भंडारण क्षेत्र की जांच, कर्मचारियों को खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण और निर्धारित मानकों के आधार पर मूल्यांकन शामिल है। अंतिम चरण में FSSAI की मंजूरी के बाद प्रमाणपत्र जारी किया जाता है। मूल्यांकन में 100 से 114 अंक प्राप्त करने वाले पूजा स्थलों को ‘अतिविशिष्ट’ श्रेणी में रखा जाता है। श्री राम मंदिर ने 103 अंक हासिल कर इस श्रेणी में स्थान बनाया है।

अयोध्या के छह पूजा स्थलों को मिला प्रमाणपत्र

bfvdfv

अयोध्या में श्री राम मंदिर समेत छह पूजा स्थलों को BHOG प्रमाणपत्र दिया गया है। इनमें हनुमानगढ़ी, कनक भवन, जैन मंदिर और देवकाली सहित अन्य पूजा स्थल शामिल हैं।

दो साल तक मान्य रहेगा प्रमाणपत्र

bdfvbfdvfd

BHOG प्रमाणपत्र दो साल तक मान्य रहेगा। इस दौरान राज्य और केंद्र के अधिकारियों की ओर से ऑडिट किया जाएगा। इसके अलावा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की आंतरिक ऑडिट टीम हर पखवाड़े निर्धारित चेकलिस्ट के आधार पर समीक्षा करेगी।

vDFvdfv

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र सेवा ट्रस्ट के महासचिव पी. गोविन्द देव गुरूजी ने कहा कि मंदिर में प्रसाद की शुद्धता और स्वच्छता का विशेष महत्व है। उन्होंने FSSAI से मिले प्रमाणपत्र को मंदिर में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता के लिए किए जा रहे प्रयासों की गुणवत्ता का प्रमाण बताया। कार्यक्रम में FSSAI और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र सेवा ट्रस्ट के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।