Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

उत्तर प्रदेश: महाकुंभ से पहले महिला बटुक ने प्रयागराज में गंगा आरती की

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ से पहले संगम पर रविवार को महिला बटुकों ने गंगा आरती की। कलाकार अनुष्का सिंह ने कहा, "देव दीपावली के दिन 16 मई से हम गंगा आरती कर रहे हैं। आरती के बाद हमें शांति का अनुभव होता है। हम ईश्वर, आस्था से जुड़े हुए महसूस करते हैं और धर्म का पालन कर रहे हैं। हमें वाकई बहुत खुशी होती है।"

दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक महाकुंभ मेला 13 जनवरी, 2025 को प्रयागराज में शुरू होने वाला है। इस महा आयोजन में लगभग 40 करोड़ तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद है।