Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

उत्तर प्रदेश: संभल में एक और 'प्राचीन' कुआं मिला, खुदाई का काम जारी

उत्तर प्रदेश के संभल में मंगलवार को लंबे समय से बंद एक और 'प्राचीन' कुआं मिला है। ये कुआं लाडम सराय इलाके में उस जगह मिला है, जहां कूड़ा-कचरा और ढीली मिट्टी डाली गई थी। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर संभल नगर पालिका की एक टीम द्वारा साइट पर खुदाई का काम चल रहा है।

मौके पर पुलिस की टीमें तैनात की गई हैं। ये नई 'खोज' संभल के शहजादी सराय इलाके में एक पुरानी बावड़ी मिलने के कुछ दिनों बाद मिली है। ये खोज 13 दिसंबर को भस्म शंकर मंदिर के फिर से खुलने के बाद संभल में चल रही खुदाई से मेल खाती है, जो 46 साल से अधिक समय से बंद था।