Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

उत्तर प्रदेश: संभल हिंसा मामले में 7 और गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि 24 नवंबर को संभल में हुई हिंसा के माामले में मंगलवार को सात और लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीश चंद्र ने मीडिया को बताया कि मामले में अब तक 47 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 91 लोगों की पहचान की गई है।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को गिरफ्तार लोगों की पहचान शोएब, सुजाउद्दीन, राहत, मोहम्मद आजम, अजहरुद्दीन, जावेद और मुस्तफा के रूप में हुई है। घटना में शामिल बाकी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं। पुलिस के अनुसार, हिंसा के मामले में 11 रिपोर्ट दर्ज की गई हैं।

संभल में 19 नवंबर से ही तनाव बना हुआ है, जब स्थानीय शाही जामा मस्जिद में एक याचिका पर अदालत के आदेश के बाद सर्वेक्षण किया गया था, जिसमें दावा किया गया था कि वहां पहले हरिहर मंदिर था। 24 नवंबर को जब मस्जिद का एक बार फिर से सर्वेक्षण किया जा रहा था, तब हिंसा भड़क उठी।

पक्का बाग हिंदू पुरा खेड़ा में पथराव हुआ, पुलिस की मोटरसाइकिल जला दी गई और पुलिस की पिस्तौल की मैगजीन और कारतूस लूट लिए गए, जिसके बाद नखासा थाने में मामला दर्ज किया गया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प में चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, हिंसा में 29 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।