Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

मैनपुरी में महाराणा प्रताप की मूर्ति पर चढ़ने पर बवाल

उत्तर प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट मैनपुरी अब एक नए विवाद को लेकर सुर्खियों में है. मैनपुरी में बीती रात समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव और इस सीट से पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने रोड शो किया. इस दौरान समाजवादी पार्टी के कुछ समर्थक महाराणा प्रताप की मूर्ति पर चढ़ गए. उस पर समाजवादी पार्टी का झंडा लगा दिया. आरोप है कि समाजवादी पार्टी के समर्थकों ने पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाए. पार्टी के इन कार्यकर्ताओं पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है. बीजेपी अब इसे चुनाव में बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी में है.