Breaking News

गरबा किसी एक समुदाय तक सीमित नहीं होना चाहिए: अमृता फडणवीस     |   हांगकांग के पहले पोस्ट-कोलोनियल नेता तुंग ची-ह्वा का 89 साल की उम्र में निधन     |   न्यूयॉर्क में Huawei पर रैकेटियरिंग का मुकदमा, कंपनी के खिलाफ सुनवाई शुरू     |   सीहोर में वॉटर फिल्ट्रेशन प्लांट में क्लोरीन गैस का रिसाव, 4 लोग अस्पताल में एडमिट     |   गाजा में गोलीबारी में 2 लोगों की मौत, मृतकों में एक बच्चा भी शामिल     |  

जयपुर में अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग ढह गई

जयपुर में गुरुवार को इमारत ढहने से कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात निर्माणाधीन इमारत ढह गई।

एसएचओ सुभाष यादव ने बताया कि इस घटना में कुछ दोपहिया वाहनों को नुकसान हुआ है। हालांकि, मलबे में किसी के फंसे होने की कोई सूचना नहीं है।उन्होंने बताया कि मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं। आगे की जांच जारी है।

इमारत के नीचे जूस की दुकानें थीं। मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की भी आशंका जताई जा रही है। फिलहाल हादसे के बाद नगर निगम और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।