Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

UP: आगरा में घने कोहरे की चादर से ताजमहल ढका, पर्यटक निराश हुए

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। आगरा में ताजमहल का नजारा देखने आए पर्यटकों निराश नजर आए। पर्यटक ताजमहल का दीदार नहीं कर सके।

आगरा में घने कोहरे का असर यातायात पर भी देखने को मिला। सड़कों पर गाड़ियां रेंग-रेंग कर चल रही हैं, जिससे थोड़ी दूर तक देखना भी मुश्किल हो गया है। आगरा में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस और मथुरा में नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश सरकार ने लोगों को रात में ठंड से बचने के लिए राज्य भर में 1,240 रैन बसेरे और अस्थायी आवास बनाए हैं।
लोगों को भीषण ठंड के दौरान गर्म रखने के लिए आश्रय वाली जगहों में सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। जरूरतमंदों को तीन लाख से ज्यादा कंबल भी बांटे गए हैं।