Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

UP: नोएडा में मुठभेड़ के बाद अपराधी गिरफ्तार, पिस्तौल और चोरी का सामान जब्त

 नोएडा सेक्टर 49 में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपराधी के पास से पिस्तौल और चोरी का सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान अपराधी घायल हो गया। फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पैर में गोली लगी है।

पुलिस ने अपराधी के पास से अवैध पिस्तौल, चोरी का सामान, 3,000 रुपये कैश और चोरी की बाइक बरामद की है।गिरफ्तार अपराधी का नाम संजय है। वो प्रतापगढ़ का रहने वाला है। नोएडा-एनसीआर में कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। उसके खिलाफ पहले से छह मामले दर्ज हैं।

एडीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि अपराधी का पहले से क्रिमिनल रिकॉर्ड रहा है। कई गंभीर मामलों में वो जेल भी जा चुका है।