उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को 13 जनवरी से शुरू होने वाले महाकुंभ के मद्देनजर प्रयागराज में संगम का निरीक्षण किया और अखाड़ों का भी दौरा किया। उन्होंने संगम में फेरी की सवारी की और अधिकारियों से बातचीत कर तैयारियों के बारे में पूरी जानकारी ली।
प्रेस स्टेटमेंट में कहा गया है कि स्नानार्थियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए संगम पर गंगा और यमुना के तट पर सात कंक्रीट घाट बनाए गए हैं। वही घाटों पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम भी बनाए गए हैं।
लोगों को शीघ्र पहचानने में मदद के लिए प्रत्येक घाट पर अलग-अलग प्रतीक चिन्ह (डमरू, त्रिशूल आदि) लगाए जा रहे हैं।
प्रयागराज महाकुंभ मेला 13 जनवरी से शुरू होगा और 25 फरवरी को खत्म होगा।