झांसी में बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा के दौरान उस समय अचानक अफरातफरी मच गई, जब मऊरानीपुर के रामवन होटल के पास भीड़ में किसी ने उनके ऊपर मोबाइल फेंक दिया।
इस पर पं.धीरेंद्र ने बिना नाराज हुए कहा कि किसी ने फूलों के साथ मोबाइल फेंककर मारा है, हालांकि भीड़ में मोबाइल फेंकने वाले को तलाशा जा रहा है। पदयात्रा में उनके साथ बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी भी चल रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि पुष्प वर्षा करते समय ऐसा हुआ।