Breaking News

यदि कोई बेटियों से छेड़छाड़ या अपराध का दुस्साहस करेगा तो उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी: योगी     |   ‘J-K, लद्दाख भारत के अभिन्न और अविभाज्य अंग’, चीन-PAK संयुक्त बयान पर MEA ने कहा     |   कर्नाटक संकट: बैठक के बाद केसी वेणुगोपाल बोले- आज राज्यसभा और MLC चुनाव पर चर्चा हुई     |   कर्नाटक संकट को लेकर दिल्ली में जारी कांग्रेस की बैठक खत्म     |   कर्नाटक संकट: कांग्रेस नेताओं के साथ जारी है राहुल गांधी की बैठक     |  

जगतियाल अस्पताल की लापरवाही की वजह से बदले दो नवजात

तेलंगाना के जगतियाल के एमसीएच अस्पताल की बड़ी लापरवाही सामने आई। यहां पर दो नवजात शिशुओं को गलत माताओं को सौंप दिया गया। घटना के सामने आने के बाद माता-पिता ने नाराजगी जताई। मंगेला गांव की प्रसन्ना को प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था और बगल के बिस्तर पर एक और गर्भवती महिला लेटी थी।

अस्पताल के कर्मचारियों ने बच्चों की कलाई पर पहचान टैग की पुष्टि किए बिना प्रसन्ना के बच्चे को दूसरी महिला के बच्चे से बदल दिया। हालांकि बाद में नवजात को सही मां को हैंडओवर किया गया। इस पूरी घटना के बाद अस्पताल प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं।

प्रसन्ना के पति, सतीश ने कहा कि कर्मचारियों की लापरवाही के गंभीर परिणाम' हो सकते थे और अस्पताल को ये सुनिश्चित करने की ज़रूरत है कि ऐसी गलतियां दोबारा न हों।