Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

Tamilnadu: रामेश्वरम में नाव पलटने से दो मछुआरों की मौत, एक की तलाश जारी

तमिलनाडु में रामेश्वरम के मंडपम इलाके में नाव पलटने से दो मछुआरों की मौत हो गई, जबकि एक की तलाश जारी है। मछली पकड़ने पर प्रतिबंध 14 जून को दोपहर 12 बजे खत्म हो गया। जिसके बाद रामनाथपुरम जिले के अलग-अलग बंदरगाहों से मछुआरे मछली पकड़ने के लिए समुद्र में गए। तभी उनकी नाव अचानक टूट कर समुद्र में डूब गई।

मंडपम उत्तरी सागर क्षेत्र के पांच मछुआरे समुद्र में गए थे। हादसे में दो मछुआरों की मौत हो गई, जबकि दो जान बचाने में सफल हो गए। पुलिस लापता मछुआरे खलील रहमान की तलाश में जुटी है।