Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

श्रीनगर में मुठभेड़ के दौरान दो सीआरपीएफ जवान और दो पुलिसकर्मी घायल

जम्मू कश्मीर के खानयार इलाके में शनिवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ के दो जवान और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि इस इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सुबह घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया क्योंकि आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिस पर जवाबी कार्रवाई की गई। गोलीबारी में सीआरपीएफ के दो जवान और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्हें सेना के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों के अनुसार उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। ये सर्च ऑपरेशन अभी जारी है। अधिकारियों ने बताया कि दूसरे ऑपरेशन में, अनंतनाग के शांगस-लारनू इलाके में हल्कन गली के पास सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार दिया।