Breaking News

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |   पूर्व वेनेजुएला फर्स्ट लेडी ने मांगी जेल से रिहाई, दिल की बीमारी का दिया हवाला     |   तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके     |   दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच     |   BRICS समिट से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी     |  

SAI छात्रावास में फंदे से लटकी मिलीं दो लड़कियां, जांच में जुटी पुलिस

Kerala: भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) के छात्रावास में ठहरी हुईं दो खेल प्रशिक्षु लड़कियां बृहस्पतिवार को यहां एक कमरे में फंदे से लटकी पाई गईं। पुलिस ने ये जानकारी दी। मृतक लड़कियों की पहचान कोझिकोड जिले की सैंड्रा (17) और तिरुवनंतपुरम जिले की वैष्णवी (15) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, सैंड्रा एथलेटिक्स की प्रशिक्षु थी और 12वीं में पढ़ती थी, जबकि वैश्नवी कबड्डी खिलाड़ी थी और कक्षा 10वीं की छात्रा थी। घटना का पता सुबह करीब पांच बजे चला जब छात्रावास में रहने वाली अन्य लड़कियों ने पाया कि दोनों सुबह के प्रशिक्षण सत्र में उपस्थित नहीं हुई थीं।

पुलिस ने बताया कि जब बार-बार दरवाजा खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला तो छात्रावास के अधिकारियों ने दरवाजा तोड़ दिया और कमरे में दोनों लड़कियों को छत के पंखों से लटका हुआ पाया। पुलिस ने बताया कि वैष्णवी दूसरे कमरे में ठहरी हुई थी लेकिन बुधवार की रात वह सैंड्रा के कमरे में ही रुकी थी।

पुलिस ने बताया कि दोनों को सुबह-सुबह छात्रावास की अन्य लड़कियों ने देखा था। कोल्लम पूर्व पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इनकी मौत का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है और कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस छात्रावास में मौजूद अन्य खिलाड़ियों, उनके प्रशिक्षकों और परिजनों के बयान दर्ज करेगी। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।