Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

MP News: इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से और 2 मौतें, अब तक 35 लोग गंवा चुके जान

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर के भागीरथपुरा में पिछले 24 घंटों में दो और मौतें हुई हैं, जिनका कारण इलाके में दूषित पानी बताया जा रहा है। दो साल की बच्ची सिया प्रजापति के माता-पिता ने बताया कि उसकी मौत दस्त और उल्टी से हुई और इसके लिए उन्होंने दूषित पानी को जिम्मेदार ठहराया, जिसकी आपूर्ति अभी भी जारी है।

उन्होंने बताया कि बच्ची को 27 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह ठीक हो गई थी। वो फिर से बीमार पड़ गई और इस बार उसे बचाया नहीं जा सका। दूसरी मौत, जिसका कारण दूषित पानी बताया गया है। वो पीड़ित 76 साल के शालिग्राम ठाकुर हैं। उनके बेटे ने बताया कि ठाकुर का निधन सोमवार को हुआ, जो जनवरी की शुरुआत से ही बीमार थे।

निवासियों के अनुसार भागीरथपुरा इलाके में अब तक दूषित पानी के इस्तेमाल से 35 लोगों की मौत हो चुकी है।