Breaking News

ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बॉम्बार्डियर के विमान बेचने पर लगेगी रोक     |   दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे पीएम, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन     |   ईरान में पेट्रोल हुआ महंगा, ज्यादा खपत करने वालों के लिए बढ़ाई गई कीमत     |   मियामी में ऐमेजॉन कार्गो विमान हादसे की जांच तेज, 5 लोगों की हुई थी मौत     |   यूपी सरकार की तैयारी, ग्रेटर नोएडा से गंगा एक्सप्रेसवे तक 30 मिनट में पहुंचेंगे     |  

पंजाब: फतेहगढ़ साहिब में मालगाड़ी पटरी से उतरी, दो लोको पायलट घायल

पंजाब में रविवार तड़के फतेहगढ़ साहिब में अमृतसर-दिल्ली लाइन पर एक मालगाड़ी के दो अगले डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में दो लोको पायलट घायल हो गए। घायलों को फतेहगढ़ साहिब सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल लोको पायलटों की पहचान विकास कुमार और हिमांशु कुमार के रुप में हुई है। दोनों उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले हैं।

सूत्रों के मुताबिक, सुबह करीब चार बजे सरहिंद के पास एक मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया और समर स्पेशल ट्रेन के इंजन से टकरा गया। सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने कहा कि दोनों घायल ड्राइवरों को बड़े अस्पताल में रेफर किया।