Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

उदयपुर: पुलिस की गिरफ्त से भागे दो बदमाश, 2KM पीछा करने के बाद पकड़े गए

राजस्थान के उदयपुर में शुक्रवार को दो बदमाश पुलिस के जवानों की गिरफ्त से भाग निकले। ये घटना उस वक्त हुई जब उन्हें अजमेर से उदयपुर ले जाया जा रहा था। इन दोनों अपराधियों को दो किलोमीटर पीछा करने और कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया गया। पुलिस ने डकैती के आरोप में मोईन दुर्री और करण सेन को अजमेर से गिरफ्तार किया था।

पुलिस की एक टीम दोनों को अजमेर से उदयपुर ला रही थी। इसी दौरान जब पुलिस टीम चीरवा सुरंग के पास पहुंची तो इन बदमाशों ने शौच जाने की बात कही और फिर पुलिस की गाड़ी से उतरते ही वे पास के जंगलों में भाग गए। जंगल में काफी मशक्कत के बाद दोनों बदमाशों को फिर से पकड़ लिया गया।इस दौरान हुई धक्का-मुक्की में एक पुलिसकर्मी और दोनों अपराधी घायल हो गए।