Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

मुंबई में ट्रक-ट्रेलर ने सड़क पर खड़ी कई गाड़ियों को टक्कर मारी, ड्राइवर गिरफ्तार

महाराष्ट्र के मुंबई में शुक्रवार सुबह एक ट्रक-ट्रेलर ने नियंत्रण खो दिया और सड़क पर खड़े कई वाहनों से टकरा गया। पुलिस ने ये जानकारी दी। ये घटना धारावी-माहिम जंक्शन पर सुबह करीब चार बजे हुई।

साहू नगर पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर माणिक नलावड़े ने कहा, "ये जो ड्राइवर है आपकी कंटेनर से ऊपर की तरफ से सूरत जा रहा था। जब ये चौक पर आया और जब उधर से ये टर्न ले रहा था तो ड्राइवर का कहना है कि ब्रेक लगा नहीं तो उस साइड से जितना भी गाड़ी पार्किंग थी, तो गाड़ी को उसने ठोकर मार के ये सारी गाड़ी खाई के पास पार्किंग में थी तो सब गाड़ी खाई में चली गई। छह गाड़ी है। "

हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। साहू नगर पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर माणिक नलावड़े ने कहा, "ड्राइवर के पैर में मामूली चोट आई है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और हम आगे की पूछताछ कर रहे हैं।"