Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

त्रिपुरा पुलिस ने बांग्लादेश सीमा से ड्रग डीलर को पकड़ा

पश्चिम त्रिपुरा में पुलिस ने एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से नशीले पदार्थ, हथियार और विदेशी करेंसी भी जब्त किया गया। 

ये ऑपरेशन बांग्लादेश की सीमा से लगे एक गांव में चलाया गया था। बीएसएफ की सूचना पर पुलिस ने मोतीनगर में 36 वर्षीय सुंदर अली के घर पर छापा मारा और 59,000 याबा टैबलेट, 50 बोतल कफ सिरप, सात जिंदा कारतूस के साथ एक पिस्तौल और बांग्लादेशी करेंसी मिली। 

पुलिस ने कहा कि जब्त की गई दवाओं का कुल कीमत 30 लाख रुपये है।

गिरफ्तारी से सीमावर्ती इलाके में मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल नेटवर्क को उजागर करने में मदद मिल सकती है।