Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

तमिलनाडु में हुआ ट्रेन हादसा, उप-मुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने घायलों से की मुलाकात

तमिलनाडु में शुक्रवार को 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बागमती एक्सप्रेस ने खड़ी मालगाड़ी को टक्कर मार दी। बागमती एक्सप्रेस मुख्य लाइन में आने के बजाय लूपलाइन में चली गई, जिसके वजह से ये हादसा हुआ। इस हादसे में कई यात्री घायल हो गए और एक कोच में आग लग गई।

तमिलनाडु के उप-मुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने शुक्रवार रात तिरुवल्लूर में हुए ट्रेन हादसे के पीड़ितों से मिलने के लिए तिरुवल्लूर के स्टेनली सरकारी अस्पताल का दौरा किया।

मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि वो खुद बचाव और राहत कार्य की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "सरकार तेजी से राहत और बचाव कार्यों में लगी हुई है। और घायलों को अस्पतालों में ले जाया जा रहा है।"

वहीं रेलवे बोर्ड ने कहा है कि चेन्नई रेल डिवीजन में पोन्नेरी-कवारापेट्टई सेक्शन में एक्सप्रेस ट्रेन-मालगाड़ी की टक्कर में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।