Breaking News

इराक के पास तेल टैंकरों पर हमला, एक भारतीय की मौत     |   लोकसभा का कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित     |   अमरावती: मिडिल ईस्ट युद्ध के मद्देनजर CM नायडू ने कलेक्टरों की बैठक में LPG भंडार-आपूर्ति की समीक्षा की     |   स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से पार होंगे भारतीय जहाज, जयशंकर-अराघची के फोन कॉल में बनी बात     |   महाराष्ट्र विधानसभा भवन को मिला धमकी भरा ईमेल, मौके पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता     |  

MP में दर्दनाक हादसा, बम स्क्वॉड की गाड़ी ट्रक से टकराई, चार की मौत

मध्य प्रदेश के सागर जिले में बुधवार को एक कंटेनर ट्रक के वाहन से टकरा जाने से उसमें सवार मुरैना के बम निरोधक दस्ते के चार कांस्टेबल की मौत हो गई और एक अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।  हादसा सुबह करीब चार बजे सागर जिले में बांदरी और मालथोन के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर हुआ। बांदरी के थाना प्रभारी निरीक्षक सुमेर जगत ने बताया कि बम का पता लगाने और उसे निष्क्रिय करने वाले दस्ते के जवानों को ले जा रही गाड़ी राजमार्ग पर गलत दिशा में खड़े एक ट्रक से टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिस की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। चार जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पहचान कांस्टेबल प्रद्युम्न दीक्षित, कांस्टेबल अमन कौरव, ड्राइवर परमलाल तोमर (सभी मुरैना के रहने वाले) और ‘डॉग मास्टर’ विनोद शर्मा (भिंड के रहने वाले) के रूप में हुई है। घटना में एक और कांस्टेबल राजीव चौहान को गंभीर चोटें आईं। अधिकारी ने कहा कि उन्हें तुरंत भोपाल के बंसल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई। श्वान दस्ते का एक कुत्ता सुरक्षित है। सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस के लोग मौके पर पहुंचे और राहत अभियान शुरू किया। अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया, प्रतीत होता है कि पुलिस गाड़ी के ड्राइवर ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और ट्रक ड्राइवर की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।