Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

नोएडा के फेज 2 में ऑफिस बिल्डिंग में लगी भयंकर आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

नोएडा के फेज 2 थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक निजी कंपनी की तीसरी मंजिल में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद दमकल की टीम आग पर काबू पाने में जुट गई। अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की अभी कोई सूचना नहीं है। आग लगने का कारण भी अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस और संबंधित डिपार्टमेंट के अधिकारी मौके पर पहुंचे और अभी घटना की जांच कर रहे हैं।